धक-धक करती हुई, जुदा हुई वोह मुझसे
जिंदा रहूंगी मैं भी, गर आई वोह तेरे काम
दिल तो था ही, अब धड़कन भी हो गई तेरे नाम
जिंदा रहूंगी मैं भी, गर आई वोह तेरे काम
दिल तो था ही, अब धड़कन भी हो गई तेरे नाम
डरी हुई सहमी सी थी वोह, छूकर गुज़र गई जो कबसे
छोडके मेरा घर आँगन, कर गई वोह मुझे बदनाम
जान तो थी ही, अब सांसें भी हो गई तेरे नाम
छोडके मेरा घर आँगन, कर गई वोह मुझे बदनाम
जान तो थी ही, अब सांसें भी हो गई तेरे नाम
मुझ जैसी ही थी
वोह, जुदा हो गई जो मुझसे
देखती रही मैं उसको, पहुँच गई वोह तेरे धाम
मैं तो थी ही, अब रूह भी हो गई तेरे नाम
देखती रही मैं उसको, पहुँच गई वोह तेरे धाम
मैं तो थी ही, अब रूह भी हो गई तेरे नाम
No comments:
Post a Comment