आँखें बंद करूँ तो फिर वही नज़र आता है
कोई इंसान हो या हो धुएँ में लिपटे एक ख्याल तुम |
कोई इंसान हो या हो धुएँ में लिपटे एक ख्याल तुम |
एक मूरत दिखती है दूर खड़ी रहती है जो
कोई हक़ीकत हो या हो मेरे मन का ख्वाब तुम |
उलझा हुआ खुद में एक साया नज़र आता है
कोई सच्चाई हो या हो मेरी आँखों का सराब तुम |
कोई सच्चाई हो या हो मेरी आँखों का सराब तुम |
दिल बार-बार मुझे ला खड़ा करता है यहीं
सवाल यही करता है कि आख़िर कौन हो तुम |
No comments:
Post a Comment