पहली बार देखा जो उन्हें, नज़रें उनपे ही टिकी रही
एक पहचान बन गई, हम दोनों के दरमियां
एक पहचान बन गई, हम दोनों के दरमियां
हर ग़म हर ख़ुशी में, उनको अपने नज़दीक पाया
एक लगाव हो गया, हम दोनों के दरमियां
रोते हुए देख मुझे, सहलाने आते वोह मुझको
एक प्यार का रिश्ता है हम दोनों के दरमियां
एक प्यार का रिश्ता है हम दोनों के दरमियां
खुश होते देख मुझे, झूम उठता उनका भी दिल
न टूटे वोह रिश्ता है हम दोनों के दरमियां
न टूटे वोह रिश्ता है हम दोनों के दरमियां
बचपना मेरा देख आज भी, चेहरे पे छाती है एक मुस्कान
एक अनकहा सा एहसास है हम दोनों के दरमियां
एक अनकहा सा एहसास है हम दोनों के दरमियां
हँसी मुझे भी आती है, शैतानियाँ देखके उनकी
शब्दों के जाल बिछाते हैं वोह हम दोनों के दरमियां
शब्दों के जाल बिछाते हैं वोह हम दोनों के दरमियां
अन्देखा करती हूँ मैं भी, हर उनके दाव को
मुस्कुराहटें खिल जाती हैं हम दोनों के दरमियां
मुस्कुराहटें खिल जाती हैं हम दोनों के दरमियां
एक अटूट रिश्ता है हम दोनों के दरमियां
No comments:
Post a Comment