मिलने को हमसे बेक़रार रहते
दिल की दीवारों पे हमारा नाम होता
दिल की दीवारों पे हमारा नाम होता
ख्वाबों में हमें ही देखा करते
आँखों में चेहरा हमारा बसा होता
आँखों में चेहरा हमारा बसा होता
खुद से ही बतियाते रहते
हर बात में हमारा नाम होता
हर बात में हमारा नाम होता
कोशिश छुपाने की कितनी भी करते
मोहब्बत ही चर्चे-आम होता
मोहब्बत ही चर्चे-आम होता
लाखों की भीड़ में चलते चलते
ढूँढना हमें, बस यही इक काम होता
ढूँढना हमें, बस यही इक काम होता
घडी की सूइयों को तकते रहते
जैसे हमारा ही इंतज़ार होता
जैसे हमारा ही इंतज़ार होता
पास हमारे नहीं रहते
तो यादों का बाज़ार होता
तो यादों का बाज़ार होता
दो अनजान दिलों के बीच
मोहब्बत का व्यापार होता
मोहब्बत का व्यापार होता
यह सब तुम भी समझ पाते
गर तुमको भी हमसे प्यार होता ||
गर तुमको भी हमसे प्यार होता ||