तूने हरदम साथ दिया मेरा एक दोस्त की तरह
सुनी बातें मेरी हमेशा बिना किसी झिझक के ||
सुनी बातें मेरी हमेशा बिना किसी झिझक के ||
मैं न थी जब, मेरी राह देखता था
इंतज़ार भी करता रहा बिना किसी सवाल के ||
इंतज़ार भी करता रहा बिना किसी सवाल के ||
तेरी रग-रग से वाकिफ़ हूँ मैं तो अब
जाना नहीं चाहती तुझसे मूंह मोड़ के ||
जाना नहीं चाहती तुझसे मूंह मोड़ के ||
दस्तूर दुनिया के निभाने भी हैं
जाना पड़ेगा मुझे तुझे छोडके ||
जाना पड़ेगा मुझे तुझे छोडके ||
मजबूरी इंसान से क्या क्या करवा लेती है
जीना मुश्किल होगा तेरी बाहों का आँचल छोडके ||
जीना मुश्किल होगा तेरी बाहों का आँचल छोडके ||
दो साल के इस प्यार के रिश्ते को
तोडना पड़ रहा है मुझे मेरी ओर से ||
तोडना पड़ रहा है मुझे मेरी ओर से ||
गम तुझे
भी होगा मेरे जाने का पर
किसी दूसरे का साथ मिले तो ले लेना बिना कुछ सोच के ||
किसी दूसरे का साथ मिले तो ले लेना बिना कुछ सोच के ||
डैस्क तो तू ही मेरा पसंदीदा रहा है अब तक
दूसरे मिले उस डैस्क से भी नाता जुड़ जायेगा अब कल परसों से ||
दूसरे मिले उस डैस्क से भी नाता जुड़ जायेगा अब कल परसों से ||
No comments:
Post a Comment